राज्य कृषि समाचार (State News)

झारखंड: मुख्यमंत्री मंईयां योजना से 5.91 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

24 अगस्त 2024, झारखंड: झारखंड: मुख्यमंत्री मंईयां योजना से 5.91 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर (पलामू) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने 5 लाख 91 हजार 919 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि का हस्तांतरण किया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जिन गांवों में सरकारी अधिकारी नहीं पहुंच सके, आज वे अधिकारी दल-बल के साथ वहां पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अब हर घर तक पहुंच रही हैं।

पलामू जिले में 2 लाख 88 हजार 521, लातेहार में 1 लाख 17 हजार 605 और गढ़वा में 2 लाख 19 हजार 320 लाभुकों को इस योजना के तहत सम्मान राशि मिली है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक नई पहल है, जो झारखंड की बहन-बेटियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement