राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण करें यह हमारा कर्तव्य: विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर

मध्य प्रदेश विधान सभा से प्रदेश में गिरते भूजल स्तर पर सदन में हुई गंभीर चर्चा

12 अगस्त 2025, भोपाल: प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण करें यह हमारा कर्तव्य: विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर – प्रदेश में लगातार कम होते भू-जल स्तर एवं परंपरागत जल संग्रहण संरचनाओं के सतत समाप्त होने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में मध्यप्रदेश विधानसभा में लोक महत्व के अविलंबनीय विषय पर नियम 139 के तहत विस्तृत, गंभीर एवं परिणाम मूलक चर्चा हुई। उलेखनीय है कि दिनांक 29 जुलाई की कार्यसूची में यह विषय रखा था। विषय की सामयिकता एवं गंभीरता को देखते हुए इस विषय पर सदन की 5 दिन की बैठकों में क्रमशः चर्चा हुई। इस विषय पर कुल 5 घंटा 40 मिनिट चर्चा हुई एवं मंत्रिगण सहित पक्ष-विपक्ष के 31 सदस्यों ने अपने विचार रखे।

श्री नरेंद्र सिंह तोमर
Advertisements
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में लगातार कम होते भू-जल स्तर एवं परंपरागत जल संग्रहण संरचनाओं के सतत समाप्त होने से उत्पन स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में सभी से आह्वान किया के प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। सरकार तो इस दिशा में कार्य कर ही रही है, लेकिन सभी को व्यक्तिगत रूप से वृक्षारोपण को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यह विषय काफी महत्वपूर्ण है और दलीय सीमा से उठकर ऐसे विषय पर विचार होगा तो निश्चित रूप से हम सफलता की ओर अग्रसर हो पाएंगे।

श्री तोमर ने कहा कि जिन सदस्यों ने यहां अपने विचार व्यक्त किए हैं, सरकार से संबंधित विभाग उनमें से क्रियान्वयन करने योग्य बिंदुओं को निकालकर लिपिबद्ध करे और उन पर कार्य करने के लिए आगे बढ़ें।

Advertisement
Advertisement

चर्चा में संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है I चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री के. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रदेश में एक महिने के स्थान पर तीन महीने चलाया है। इस अभियान में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल को रोकना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement