State News (राज्य कृषि समाचार)

अरब सागर में नमी की कमी से बारिश नहीं हो रही

Share

16 जुलाई 2021, इंदौर  अरब सागर में नमी की कमी से बारिश नहीं हो रही –  इस साल का मानसून नए- नए नज़ारे दिखा रहा है। कभी बरसता है तो , कभी गरजता है। मौसमी गतिविधियां भी सामान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कच्छ में कम दबाव का जो क्षेत्र बना था वह कमज़ोर पड़ गया है।  दूसरी तरफ अरब सागर में नमी की कमी आने से इंदौर सहित पूरे राज्य में बारिश में कमी आई है।  आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने पर ही बारिश की संभावना है। हालाँकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में अरब सागर में कुछ नमी आने से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले दो -तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि के घंटों में  बिजली की चमक के साथ छिंदवाड़ा ,सिवनी, बैतूल,अलीराजपुर, बड़वानी, धार और खरगोन जिलों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए  पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े के आंकड़े निम्न हैं –
                                           
पश्चिमी मध्य प्रदेश –   झाबुआ (सिटी – 56.2, रामा – 31, राणापुर – 16, मेघनगर – 12, थांदला – 10.4),  अलीराजपुर (सिटी – 52.8, चं.शे.आ. नगर – 28, उदयगढ़ – 14.2, जोबट – 10, कट्ठीवाड़ा – 9),  खरगोन (सिटी – 35.5, भगवानपुरा – 5, कसरावद – 5, भीकनगांव – 4, झिरन्या – 1, सनावद – 1),  बुरहानपुर (खकनार – 26, सिटी – 16.2, नेपानगर – 4),  धार (सरदारपुर – 24, गंधवानी – 16, नालछा – 5.4, सिटी – 5, कुक्षी – 5, बाग – 4, डही – 3),  बड़वानी (राजपुर – 21.1, चाचरीयापाटी – 17, वरला – 11.1, पानसेमल – 11, निवाली – 10.2, सेंधवा – 10, पाटी – 5, सिटी – 4, ठीकरी – 2.1, तलुन  केवीके – 2, अंजड़ – 1.6),  उज्जैन (नागदा – 16, खाचरौद – 11, ता.मं. वेधशाला – 10, सिटी – 7, महिदपुर – 1),  रतलाम (सैलाना – 13, ताल – 9, सिटी – 9, रावटी – 3.2),  शाजापुर (शुजालपुर – 12, मो.बड़ोदिया – 3),  देवास (उदयनगर – 10.8, टोंकखुर्द – 7, सतवास – 2, सोनकच्छ – 2),  सीहोर (बुधनी – 7, इछावर – 6, आष्टा – 2),  होशंगाबाद (सिटी – 4.6),  हरदा (टिमरनी – 3.6),  राजगढ़ (सारंगपुर – 3.4),  बैतूल (प्रभातपट्टन – 3),  खण्डवा (सिटी – 2, न्यू हरसूद – 1, पुनासा – 1),  भोपाल (बैरागढ़ – ट्रेस , सिटी – ट्रेस ), पचमढ़ी (11.0) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –  सिवनी (कुरई – 15, सिटी – 3.2),  छिंदवाड़ा (तमिया – 14, बिछुआ – 12.4, सिटी – 8.2, परासिया – 7, जुन्नारदेव – 6.6, उमरेठ – 5.2, चांद – 4.2, चौराई – 1, मोहखेड़ – 1),  बालाघाट (वारासिवनी – 13.1, लांजी – 12.2, तिरोड़ी – 4.4, कटंगी – 3.1, परसवाड़ा – 2.3, सिटी – 1),  जबलपुर (सिटी – ट्रेस ), अमरकंटक (2.3) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *