राज्य कृषि समाचार (State News)

हरित राजस्थान के लिए चलेगा सघन वृक्षारोपण अभियान

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

5 अगस्त 2022, जयपुर ।  हरित राजस्थान के लिए चलेगा सघन वृक्षारोपण अभियान  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने घर-घर औषधि योजना का विस्तार कर नए रूप में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे मुख्यमंत्री के ‘हरित राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ की संकल्पना के तहत प्रदेशभर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाए जाएंगे।

  • कुल 5 करोड़ पौधों का होगा वितरण
  • तीन करोड़ पौधे आमजन को मांग अनुसार होंगे उपलब्ध
  • सामुदायिक स्तर पर होगा व्यापक वृक्षारोपण
  • 10 हजार ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे एक करोड़ पौधे
  • 200 नगरीय क्षेत्रों को मिलेंगे एक करोड़ पौधे

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के लिए 42 करोड़ रूपए की लागत से 5 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे। इनमें से 3 करोड़ पौधे आमजन को मांग अनुसार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। आमजन को पौधे सरकारी नर्सरियों से मिलेंगे तथा दूरी की समस्या होने पर अन्य स्थानों से भी वितरण किया जा सकेगा। प्रदेशवासियों को जनआधार कार्ड के आधार पर सरकार द्वारा निर्धारित दर पर पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए राज्य की 10 हजार ग्राम पंचायतों को गोचर/ओरण/चारागाह हेतु तैयार किए गए एक करोड़ पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। नवीन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए भी 42 करोड़ रूपए की लागत से 5 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे तथा वर्ष 2022-23 में लगाए गए पौधों के लिए 21 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार इस योजना में कुल 105 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर:एग्री इंफ्रा फंड योजना में राजस्थान सम्मानित

Advertisements
Advertisement5
Advertisement