Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

21 साल के युवा कृषक तन्मय का इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री ने की नवाचार की तारीफ  

04 अक्टूबर 2026, भोपाल: 21 साल के युवा कृषक तन्मय का इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री ने की नवाचार की तारीफ – भोपाल के दशहरा मैदान में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में जबलपुर के युवा कृषक तन्मय दास का इंटीग्रेटेड फार्मिंग यानी समन्वित कृषि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। सम्मेलन के दौरान आयोजित विकास प्रदर्शनी में तन्मय ने अपने समन्वित कृषि मॉडल को प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहना मिली।

मंत्री अमित शाह ने भी देखा तन्मय का मॉडल

राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में किसान कल्याण वर्ष 2026 पर केंद्रित विकास प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तन्मय दास के समन्वित कृषि मॉडल को देखा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कृषि क्षेत्र में तन्मय के इस नवाचार की तारीफ की। युवा कृषक द्वारा अपनाए गए समन्वित कृषि मॉडल को प्रदर्शनी में खास तौर पर सराहा गया।

3.5 एकड़ में खेती के साथ पशुपालन

विजयनगर, जबलपुर निवासी 21 वर्षीय तन्मय दास करीब तीन साल से पाटन विकासखंड के ग्राम लम्हेटा में अपनी साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि पर खेती कर रहे हैं। वे जैविक पद्धति से गेहूं और धान की फसल लेने के साथ खेती को पशुपालन और अन्य गतिविधियों से भी जोड़ रहे हैं। तन्मय अपने खेत में पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन और बत्तख पालन भी कर रहे हैं। इस तरह उन्होंने खेती के साथ अलग-अलग कृषि आधारित गतिविधियों को जोड़कर इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल तैयार किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की

तन्मय दास ने इसी वर्ष जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के साथ वे पिछले करीब तीन वर्षों से खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों पर काम कर रहे हैं। उनका यह समन्वित कृषि मॉडल राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में आयोजित विकास प्रदर्शनी में किसानों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture