Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्मकालीन ज्वार खेती तथा तुअर खरीदी केंद्र सौंसर का किया निरीक्षण  

15 मई 2025, पांढुर्ना: ग्रीष्मकालीन ज्वार खेती तथा तुअर खरीदी केंद्र सौंसर का किया निरीक्षण – उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा बुधवार को पांढुर्णा जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम जाम के कृषक श्री कपिस/ रामभाउ जोंजाल के खेत में लगी ग्रीष्मकालीन ज्वार किस्म हाईटेक-3206 एवं 3208 का निरीक्षण किया गया। कृषक द्वारा लगभग 2.5 एकड़ मे ग्रीष्मकालीन ज्वार लगाई गई है। फसल स्थिति बहुत अच्छी पाई गई एवं अच्छा उत्पादन प्राप्त होने की संभावना हैं। पांढुर्णा जिले के किसानों के लिए अर्ली कपास के बाद ग्रीष्मकालीन ज्वार की फसल बेहतर विकल्प के रूप में किसान अपना रहे हैं। पांढुर्णा जिले में लगभग एक हजार हेक्टेयर में ज्वार की खेती की जा रही हैं।

तुअर खरीदी केंद्र सौंसर का किया गया औचक निरीक्षण- उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा पांढुर्णा जिले के अंतर्गत तहसील सौंसर के लिए निर्धारित तुअर उपार्जन केन्द्र पिपलानारायणवार का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था का अवलोकन किया गया। मौके पर उपार्जन के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा की एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सौंसर श्री योगेश भलावी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री पंकज पराडकर, श्री कैलाश धुर्वे, सुश्री वर्षा ठाकुर, श्री निरंजन पवार, श्री प्रखर ढोक, श्री हेमेन्द्र माटे, श्री सागर डेहरिया, श्री दीपक देशभ्रतार, एटीएम आत्मा श्रीमती दीपिका गायकवाड, समिति प्रबंधक श्री विजय मदनकर, सर्वेयर श्री विशाल नामदेव एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com