राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में अब तक 443.1 मिलीमीटर वर्षा हुई

05 अगस्त 2024, इंदौर: इंदौर जिले में अब तक 443.1 मिलीमीटर वर्षा हुई –  इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 443.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 17 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष जिले में इस अवधि तक 696.5 मिली मीटर (सवा 27 इंच) से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले 24 घंटे में 13.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 378.0 मिली मीटर, महू में 355 मिली मीटर, सांवेर में 510.4 मिली मीटर, देपालपुर में 574.3 मिलीमीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 502.6 मिलीमीटर तथा हातोद क्षेत्र में 338.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

जिले में गत वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 579.0 मिली मीटर, महू में 594 मिलीमीटर, सांवेर में 777.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 1002.6 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 628.8 मिलीमीटर तथा हातोद क्षेत्र में 596.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement