Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा भवन का लोकार्पण 

7 नवम्बर 2022, मंदसौर । आत्मा भवन का लोकार्पण – शहर के बीचों-बीच रहवासी बस्ती पर स्थित उप संचालक कृषि कार्यालय के समीप नवनिर्मित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) भवन का लोकार्पण प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने किया।  52 लाख से निर्मित इस भवन में परियोजना संचालक आत्मा के अधीन गतिविधियों का संचालन होगा एवं परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं अधीनस्थ कार्यालय में बैठेंगे। 

लोकार्पण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया,गरोठ विधायक श्री देवी लाल धाकड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर, कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड श्री गौतम सिंह,उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा डॉ. आनंद कुमार बड़ोनिया, सहायक संचालकद्वय श्री सुरेश मुवेल, श्री पी. एस. कटारा, श्रीमती अनीता धाकड़, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री गोपाल पाटीदार, श्री विजय यादव कृषि विभाग के श्री हेमंत जोशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: खाद के लिए परेशान हो रहे किसान, सोसायटियों में खाद विक्रय बंद

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile