राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में कृषि रथ से मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की दी सलाह

09 फरवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी में कृषि रथ से मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की दी सलाह – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथों का भ्रमण कराया जा रहा है। कृषि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक विकासखण्ड की तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड कोलारस के ग्राम मोहराई में आयोजित कृषि रथ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करौरिया ने उपस्थित कृषकों को मूंग के स्थान पर मूंगफली एवं उड़द फसल लगाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को वर्तमान में बारिश एवं ओलों से होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई हेतु फसल बीमा योजना का लाभ लेने तथा टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करने की भी सलाह दी। विकास खण्ड स्तर पर रूट चार्ट के अनुसार कृषि रथ भ्रमण के दौरान शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements