राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कृषि रथ को किया रवाना

12 जनवरी 2026, धार: धार में केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कृषि रथ को किया रवाना – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा  रविवार  को जंबूरी मैदान भोपाल से कृषि वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया।  जिला स्तर से कृषि वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, भारत शासन श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा हरी झंडी देकर कृषि रथ रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं के बारे में ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक को तकनीकी जानकारी देने के बारे में बताया गया। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास अन्तर्गत जी राम जी योजना का भी प्रचार-प्रसार करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि कृषि वर्ष 2026 के अवसर पर मैं स्वयं भी ग्राम पंचायतों में रेंडम रूप से किसानों के बीच में संवाद के लिए जाउंगी। श्री मेड़ा ने  कहा कृषि की उन्नत  तकनीक  एवं उन्नत बीज की जानकारी हर सीजन के पहले किसान  भाइयों को  दी जाए ।

उप संचालक कृषि श्री ज्ञान सिंह मोहनिया द्वारा बताया गया कि कृषि रथ का संचालन के लिए जिला स्तर एवं प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय से कृषि वर्ष का सुसज्जित रथ 13 विकासखण्डों में 13 कृषि रथ जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये गये है । यह रथ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले की समस्त 765 ग्राम पंचायतों में रूट चार्ट अनुसार योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगे। प्रतिदिन कृषि रथ 03 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा । जिसमें कृषि एवं कृषि से संबंधित विभाग उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को नवीन  तकनीकी जानकारी से कृषकों को जागरूक  करेंगे । इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा खरीफ, रबी एवं ग्रीष्मकालीन मौसम की शुरूआत के एक माह पहले कृषि से संबंधित जानकारी एग्रीस्टेक, नवीन उर्वरक वितरण व्यवस्था हेतु ई-विकास प्रणाली प्रत्येक किसान के लिए समय पर और पारदर्शी उर्वरक पहुँच  व्यवस्था सूनिश्चित करना, सिंचाई वाले क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन फसलों को  बढ़ावा  देना, आत्मनिर्भर दलहन मिशन, पीएम धनधान्य योजना, एकीकृत कीट प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन , जे-फार्म एप की जानकारी एवं प्राकृतिक खेती से कृषकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। यह रथ कृषि वर्ष 2026 में मनाये जाने हेतु तीनों सीजन में एक माह पूर्व एक माह के लिए कृषि रथ का संचालन कृषि एवं कृषि से संबंधित विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जावेगा।  उक्त कार्यक्रम में जिला महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र धार एवं मनावर, परियोजना संचालक आत्मा, उप संचालक उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय स्तर के कृषि आदान विक्रेता एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement