बड़वानी जिले में किसानों को उन्नत तिल के बीज निशुल्क वितरित किए
15 फरवरी 2026, बड़वानी: बड़वानी जिले में किसानों को उन्नत तिल के बीज निशुल्क वितरित किए – जिले में तिलहन फसलों के रकबे को बढ़ाने और कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आकांक्षी विकासखंड पाटी भ्रमण के दौरान स्थानीय किसानों को तिल के उन्नत बीज निःशुल्क वितरित किए।
ग्राम अन्तरसभा के श्री बिला कोटवाल, ग्राम बोकराटा के श्री वाकला सामदा, ग्राम कालाखेत के श्री सीकरय एवं ग्राम सेमली के श्री अनारसिंह को तिलहन के बीज वितरित किये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कृषकों से सीधा संवाद किया और उन्हें परंपरागत खेती के साथ-साथ तिलहन फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिले में तिलहन उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। तिल की खेती न केवल कम पानी में बेहतर मुनाफा देती है, बल्कि यह किसानों की आय में वृद्धि करने का एक सशक्त माध्यम भी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

