Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग फसल को पीला मोजेक रोग से बचाने हेतु ज़रूरी सलाह

06 मई 2025, हरदा: मूंग फसल को पीला मोजेक रोग से बचाने हेतु ज़रूरी सलाह –  कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश बंकोलिया ने मूंग उत्पादक किसानों को सलाह देते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में पीला मोजेक रोग जो कि वायरसजनित है सफेद मक्खी द्वारा रोग ग्रसित पौधे से स्वस्थ पौधे में फैलता है। उन्होने सलाह दी है कि प्रारंभिक अवस्था में पीला मोजेक ग्रसित पौधों को खेत से उखाड़ कर नष्ट करें तथा पीले प्रपंच का प्रयोग करें, जिससे सफेद मक्खी पीले प्रपंच पर चिपक जाती है। आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में रोग प्रतिरोधी प्रजातियों का प्रयोग करें।

कृषि वैज्ञानिक श्री बंकोलिया ने बताया कि पीला मोजेक रोग का वाहक रस चूस कीट सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिये कीटनाशक थायो मेंथाग्जाम 25 डब्ल्यूजी 40 ग्राम प्रति एकड़ अथवा इमीडॉक्लोप्रीड 17.8 एसएल 50 मिली प्रति एकड़ की दर से घोल बनाकर सुबह अथवा शाम के समय छिड़काव करें। पानी की वांछित मात्रा पावर पंप द्वारा 100 से 125 लीटर प्रति एकड़ प्रयोग करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com