राज्य कृषि समाचार (State News)

बारिश नहीं होने से उमस बढ़ी

12 अगस्त 2021, इंदौर । बारिश नहीं होने से उमस बढ़ी बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ गई है।  मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश , बिहार और दक्षिण राजस्थान पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है , इसके कारण कुछ दिनों तक इंदौर सहित मध्यप्रदेश में बारिश नहीं होगी।  कहीं -कहीं  बौछारों के साथ बिजली चमक सकती है। इंदौर में देर तक धूप निकली और तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री दर्ज़ किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े कम वर्षा का संकेत दे रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में प्रदेश में हुई वर्षा के जारी आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश : अलीराजपुर (सिटी – 8.2), देवास (उदयनगर – 8),   झाबुआ (मेघनगर – 3),  रायसेन* (बेगमगंज – 2) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –  अनूपपुर (पुष्पराजगढ़ – 40.2, जैतहरी – 19.4, वेंकटनगर – 18, सिटी – 5.2, बेनीबारी – 3.5),   शहडोल (चन्नौड़ी – 26.5, जैतपुर – 18, गोहपारु – 10, जयसिंहनगर  एआरजी – 5, बुढ़ार – 1),   सिंगरौली (चितरंगी – 17.8, सरई – 5.4, माड़ा – 3.2, देवसर – 1.4),   सीधी (चुरहट – 12.5, कुसमी – 11, गोपदबनास – 6.8, मझौली – 6, रामपुर नैकिन – 5, सिहावल – 5, बहरी – 3.4),   रीवा (सिरमौर – 12, त्यौंथर – 9, सेमरिया – 9, गुढ़ – 7, जवा – 6.4, रायपुर कर्चुलियान – 6, सिटी – 5.2, नईगढ़ी – 5, मऊगंज – 4, हुजूर – 2.2, मनगवां – 2,केवीके – 0.5),   पन्ना (सिमरिया – 7),   डिंडोरी (करांजिया – 5.2, सिटी – 2),   मंडला (घुघरी – 4, मोहगांव – 2.1),   सतना (रघुराजनगर – 0.4) अमरकंटक (40.1),  पेंच (5.5) मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement