Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगामी दिनों में कैसा रहेगा बारिश का मौसम, किसानों को दी जानकारी

06 अगस्त 2025, भोपाल: आगामी दिनों में कैसा रहेगा बारिश का मौसम, किसानों को दी जानकारी –  बारिश को  लेकर किसानों को जानकारी देना जरूरी होता है। इसके चलते ही भारतीय मौसम विभाग ने इस अगस्त माह के साथ ही आगामी दिनों में बारिश की संभावना को लेकर जानकारी दी है।

 किसानों को मानसून के शेष सत्र यानि अगस्त और सितंबर महीने से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अगस्त और सितंबर महीने के लिए मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें मौसम विभाग ने इस दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 के दौरान अगस्त से सितंबर महीने में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जो दीर्घकालीन औसत LPA का 106 प्रतिशत है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में वर्षा का दीर्घावधि औसत/ LPA 422.8 मिमी है। इस दौरान देश के अधिकांश भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसमें भारत के पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत के अनेक क्षेत्रों, मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com