सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

Horticulture Scheme 2025-26: एफआरए पट्टा धारक कृषकों के लिए बागवानी योजना में आवेदन शुरू

07 जनवरी 2026, भोपाल: Horticulture Scheme 2025-26: एफआरए पट्टा धारक कृषकों के लिए बागवानी योजना में आवेदन शुरू – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अंतर्गत केन्द्रीय योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन वर्ष 2025-26 के तहत धरती आभा प्रधानमंत्री जन जाति उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत एफआरए (FRA) पट्टा भूमि धारक आदिवासी परिवारों के लिए फल, सब्जी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार घटकों के अन्तर्गत लक्ष्य जारी किए गए हैं।

सहायक संचालक उद्यान सीहोर ने बताया कि योजना के अंतर्गत इच्छुक कृषकों से विभागीय MPESTS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात कृषकों का चयन संचालनालय स्तर पर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृषक सहायक संचालक उद्यान कार्यालय अथवा विकासखंड स्तर पर पदस्थ वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements