Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी स्थानांतरित

01 अक्टूबर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी स्थानांतरित – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्रालय , मध्यप्रदेश ,भोपाल ने प्रशासनिक दृष्टि से कतिपय उद्यान अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनकी नवीन पद स्थापना के आदेश जारी किए हैं । आदेश क्रमांक एफ 2 -16 /2022 /58 दिनांक 30 /9 /2022  में इन अधिकारियों को नवीन पद स्थापना स्थल  पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश में श्री महेश प्रताप सिंह बुंदेला , वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी ,कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला पन्ना को प्रभारी सहायक संचालक ,उद्यान जिला ग्वालियर ,श्री सुशील कुमार कौरव,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रभारी सहायक संचालक उद्यान, ग्वालियर को प्रभारी सहायक संचालक उद्यान,जिला अशोकनगर ,श्री महेंद्र कुमार भट्ट ,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी , कार्यालय सहायक संचालक उद्यान ,पन्ना को प्रभारी सहायक संचालक उद्यान जिला सीधी और श्री अंतर सिंह कन्नौजी ,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी ,कार्यालय उप संचालक उद्यान,जिला आगर मालवा को प्रभारी सहायक संचालक उद्यान,जिला निवाड़ी पदस्थ किया है।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें