विजिलेंस पब्लिसिटी एजेंसी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित
18 अक्टूबर 2026, इंदौर: विजिलेंस पब्लिसिटी एजेंसी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित – विश्वसनीय काम और इनोवेटिव एडवरटाइजिंग के साथ खास पहचान बनाने वाली विज्ञापन एजेंसी विजिलेंस पब्लिसिटी ने हाल ही में एजेंसी ऑफ द इयर का सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार, एजेंसी को लोकल के साथ साथ नेशनल लेवल पर भी हाईएस्ट बिज़नेस ग्रोथ के लिए दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के एक ख्यात और प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा प्रदत्त यह सम्मान, इंदौर में आयोजित एक भव्य समारोह में एजेंसी के डायरेक्टर श्री प्रमोद फरक्या ने ग्रहण किया।
श्री फरक्या ने इस सफलता के लिए अपने सभी क्लाइंट्स और पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, विजिलेंस को मिलने वाले सभी सम्मान या पुरस्कार हमारे साथ परिवार की तरह की जुड़े क्लाइंट्स तथा हमारी कमिटेड टीम को समर्पित है। चार दशकों से भी अधिक समय से हम बिना रुके, बिना थके निरंतर बेस्ट सर्विसेज देने का प्रयास कर रहे हैं और प्रिंट, रेडियो, डिजिटल, टेलीविजन जैसे हर माध्यम के साथ काम करते हैं। जब किसी कैंपेन की सफलता से क्लाइंट्स के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है तब हमें अपना काम सार्थक लगता है। हमने हमेशा शोर नहीं गहरी सोच से बने कैंपेन पर फोकस किया है और विज्ञापनों की ग्लैमरस लुकिंग से अधिक उसकी बुकिंग, मतलब टारगेट ऑडियंस को ध्यान में रखा है। यही कारण है कि आज तीन पीढ़ियों से भी अधिक समय से क्लाइंट्स हमारे साथ जुड़े हैं।
श्री फरक्या ने इस अवसर पर मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि, मीडिया और हम हमेशा एक दूसरे के पूरक हैं और हमारे हर प्रयास में उतनी ही प्रतिबद्धता से मीडिया साथ निभाती है। हम हमेशा इनोवेटिव आइडिया को प्राथमिकता देते हैं, ताकि किसी भी उत्पाद को बाजार में लाने तक की मेहनत को सही प्लेटफॉर्म और सही ऑडियंस मिल सके। किसी भी विज्ञापन से लोगों तक कितनी और कैसी जानकारी पहुंचेगी, इस बात पर हमेशा हमारा फोकस होता है। यही वह मूलमंत्र है जो हमें मार्केट में हमेशा ऑथेंटिक बनाए रखता है।
उल्लेखनीय है कि 1982 से ब्रांडिंग और मार्केट की गहरी समझ के साथ हजारों रीजनल और नेशनल क्लाइंट्स को सेवाएं दे रही यह एजेंसी अपने संस्थापक श्री कन्हैयालाल जी फरक्या (बाबूजी) द्वारा स्थापित तीन सिद्धांतों, समर्पित 360 डिग्री सर्विस, पैसे की पूरी कीमत और परिणाम देने वाले समाधान, की विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने हमेशा विज्ञापनों को इंपॉर्टेंट इन्फॉर्मेशन और आर्ट फॉर्म के तौर पर देखा। उनकी दूरदर्शिता, पारदर्शिता और मेहनत ने सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स स्थापित किए और विज्ञापन जगत के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किये हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


