राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा की संभावना

26 सितम्बर 2025, इंदौर: डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम ,उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही , शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर , रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – बिछिया  66.8, मवई 52.8, मंडला 42.6, रीवा-शहर 41.5, सिंहावल 34.2, बुढ़ार 33.0, बैहर 32.2, बड़वाह 30.0,  उमरियापान  28.6, केवलारी 26.4, शाहनगर 26.2, लांजी 25.2, नौरोजाबाद 24.2, नागौद 24.1, खंडवा 24.0, सोहागपुर-शहडोल 24.0,  पन्ना  23.2, रीवा- हुजूर 23.0,  मटीयारी 20.0, हनुमना 20.0, राजनगर 18.8, खिरकिया  17.9, बजाग 17.0, सरई 16.8, सीधी 16.4, पाली 16.2, लालबर्रा  16.0, गोटेगांव 15.0, रामपुर बघेलान  15.0, निवास 14.6, परसवाड़ा 14.3, बरघाट 13.2, अमरपाटन
13.0, नारायणगंज 13.0, पवई 13.0,  वारासिवनी  12.2, खैरलांजी 11.1, मझौली 11.0, नैनपुर 10.4, पीथमपुर 9.0, सि वनी 8.8,  देवेंद्रनगर 8.5, मलाजखंड 8.2, नालछा 8.2, रीठी8.0, रायपुरा 7.0, रायपुर   कर्चुलियान   7.0, धनौरा 7.0, हरसूद 6.0, कु रई 6.0, जबलपुर 5.4, मोहगांव 5.3,  नरसिंहपुर 5.0, अजयगढ़ 5.0,  सिमरिया 5.0, छपारा 5.0, बिलासपुर 5.0,करकेली 4.7,  तेन्दुखेड़ा- दमोह 4.6, बिजा डंडी 4.2, करेली 4.0, डिंडोरी  3.2, मैहर 3.2,  तमिया  3.0, धरमपुरी टप्पा  3.0, कसरावद 3.0, जैसो 3.0,  उमरिया  2.8, समनापुर 2.7,
ढीमरखेड़ा 2.7, खजुराहो- एयरपोर्ट  2.6,  उज्जैन  2.6, सिंगरौली 2.2, शाहपुरा -डिंडोरी  2.1, वरला 2.0,  चाचरिया पाटी 2.0, नेपानगर 2.0, पंधाना 2.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 2.0,  गुन्नौर 2.0, गुढ़ 2.0, जयतपुर 2.0, भोपाल 1.8, बालाघाट 1.6, रामपुर 1.5, हरदा 1.3, िबरसा 1.2,  सेंधवा 1.2, चौराई 1.2, मेहंदवानी 1.2, लखनादौन 1.2, कटंगी 1.0, अमरवाड़ा 1.0,अमरपुर 1.0, बरही 1.0, कटनी 1.0, स्ली मानाबाद 1.0, झिरन्या  1.0, मंदसौर 1.0,  चन्नौड़ी  1.0, चित्रंगी  1.0, माड़ा 1.0, बुरहानपुर 0.6, चांद 0.2, छिंदवाड़ा 0.2  और  सतना  में 0.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मंडला जिले में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 26  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में २० % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 16  % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 23  % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी आज दिनांक  26 सितंबर  को उत्तर – पश्चिम मप्र  के कुछ भागों से हो गई है। यह वापसी मुख्यतः  श्योपुर , मुरैना, भिंड , ग्वालियर , दतिया ,शिवपुरी, गुना, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम जिलों  से एवं  उज्जैन , राजगढ़ और
अशोकनगर जिलों के कुछ भागों से दर्ज़  की गई है।  दक्षिण – पश्चिम  मानसून आज 26 सितंबर  को गुजरात के कुछ और हिस्सों , पूरे  राजस्थान , मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश  के कुछ  और हिस्सों  और पूरे  पश्चिमी  हिमालयी  क्षेत्र ( जम्मू – कश्मीर -लद्दाख  -गिलगित,  बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड ) से वापस लौट गया है।  दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी रेखा वेरावल,  भरुच ,  उज्जैन ,झाँसी, शाहजहांपुर से होकर गुज़र रही है।

 निम्न  दबाव  क्षेत्र ,  उत्तर – पश्चिम  और  संलग्न मध्य  बंगाल की खाड़ी पर  अवस्थित  है। अगले 24  घंटों के दौरान इसके  पश्चिम  की ओर बढ़ने और  दक्षिण ओडिशा – उत्तरी आंध्र प्रदेश  के तटों से दूर उत्तर – पश्चिम और संलग्न पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब  में  केंद्रित होने की  प्रबल संभावना है। इसके 27 सितंबर की सुबह के आसपास  दक्षिण ओडिशा – उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करने की  प्रबल संभावना है। एक  ट्रफ ,  उत्तर – पश्चिम और  समीपवर्ती   मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव  क्षेत्र से तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक  होते  हुए   दक्षिण महाराष्ट्र   तक  मध्य  समुद्र  तल से 3.1 से 7.6 किमी  की ऊंचाई के  मध्य विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने डिंडोरी , मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावत /वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, सिहोर, राजगढ़, खर गोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, गुना,अशोकनगर ,शिवपुरी और दतिया में कहीं -कहीं , विदिशा , रायसेन,  नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सागर, टीकमगढ़ और  निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बैतूल, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, छतरपुर, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावत /वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements