राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा , धार और झाबुआ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

छिंदवाड़ा , धार और झाबुआ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

03  जुलाई 2020, इंदौर। म.प्र.में वर्षा का दौर जारी है.प्रदेश में छाए बदरा जमकर बरस भी रहे हैं.मौसम केंद्र, भोपाल द्वारा आज दोपहर 12 :30  बजे जारी की गई जानकारी के अनुसार इंदौर ,सीहोर , बैतूल,अलीराजपुर ,सिंगरौली,सीधी, सतना,पन्ना ,शहडोल , उमरिया और कटनी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात होने तथा उज्जैन, रतलाम,होशंगाबाद,देवास, हरदा,खंडवा ,अनूपपुर और सिवनी जिलों  में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम वर्षा और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.जबकि बालाघाट ,डिंडोरी ,जबलपुर, भोपाल,विदिशा ,अशोकनगर , शाजापुर,मंदसौर , खरगोन और बड़वानी जिलों में हल्की वर्षा संभावित है.वहीं छिंदवाड़ा ,धार और झाबुआ जिलों में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा , वज्रपात और 3 से 5 घंटे तक 45  किमी /घंटे की रफ़्तार से  तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.प्रदेश के पूर्वी एवं  पश्चिमी म.प्र. के इन जिलों में मिमी में निम्नांकित वर्षा दर्ज की गई.

Advertisement
Advertisement

पश्चिमी मध्य प्रदेश-

इंदौर (सिटी – 51.2, महू – 25.0, गौतमपुरा – 17.5, सांवेर – 13.6, देपालपुर – 6.2), अशोकनगर (मुंगावली – 36.0, चंदेरी – 25.0), देवास (उदयनगर – 31.8, टोंकखुर्द – 4.0, सिटी – 3.0), बड़वानी (निवली – 29.6, पानसेमल – 28.0, ठीकरी – 20.2, राजपुर – 20.2, सेंधवा – 7.0), सीहोर (रहती – 29.2, बुधनी – 8.0, नसरुल्लागंज – 6.0), होशंगाबाद (सिटी – 28.2, सोहागपुर – 17.3, सिवनी-मालवा – 5.0), राजगढ़ (नरसिंहगढ़ – 26.0, ब्यावर – 12.2), रायसेन (बेगमगंज – 25.0, सिटी – 20.2, उदयपुरा – 20.0, गौहरगंज – 18.0, सिलवानी – 14.0, सुल्तानपुर – 4.0), विदिशा (कुरवाई – 21.0, सिटी & लटेरी – 17.0, ग्यारसपुर – 13.0, गंजबसौदा – 5.8, नटेरन – 3.0, गुलाबगंज – 1.0), मंदसौर (धुंधड़का – 18.0, कयामपुर – 7.2, भानपुरा – 4.2, सिटी – 2.0), खण्डवा (पुनासा – 18.0), खरगोन (कसरावद – 16.0, सिटी – 14.8, सनावद – 11.0, बड़वाह – 9.0, सेगांव – 3.0), धार (तिरला – 16.0, मनावर – 7.0, नालछा – 6.2, सिटी – 0.6, बदनावर – 0.5), रतलाम (पिपलौदा – 13.0, जावरा – 11.0, ताल, आलोट & सैलाना – 5.0), हरदा (टिमरनी – 10.2, सिटी – 5.6), गुना (आरोन – 8.0, सिटी – 0.2), बैतूल (चिचोली – 5.2), बुरहानपुर (नेपानगर – 3.0), शाजापुर (कालापीपल – 3.0), भोपाल (बैरसिया – 2.0, नवीबाग – 0.6, सिटी – 0.4, बैरागढ़ – trace), झाबुआ (पेटलावद – 1.0), उज्जैन (बड़नगर – 1.0, ता.मं. वेधशाला – 0.6)और महेश्वर में (18.0) मिमी वर्षा दर्ज की गई .

पूर्वी मध्य प्रदेश-

मंडला (बिछिया – 77.4, निवास – 10.2, सिटी – 7.0, नैनपुर – 4.1), बालाघाट (परसवाड़ा – 60.3, तिरोड़ी – 50.8, कटंगी – 39.3, खैरलांजी – 9.1, बिरसा – 4.2), सागर (जैसीनगर – 37.2, शाहगढ़ – 34.0, बंडा – 19.6, राहतगढ़ – 14.0, सिटी – 6.6, रहली – 6.0, देवरी – 4.0, बीना – 3.2), सीधी (चुरहट – 35.0), कटनी (बरही – 27.0, रीठी – 8.5), सिंगरौली (सरई – 26.6, देवसर – 18.6, माड़ा – 6.4, सिटी – 6.0, चितरंगी – 5.1), अनूपपुर (पुष्पराजगढ़ – 20.0, बिजुरी – 10.0, बेनीबारी – 7.0), छतरपुर (राजनगर – 18.4, बक्स्वाहा – 13.8, बड़ामलहरा & नौगांव – 5.0, बिजावर – 4.0), डिंडोरी (समनापुर – 16.4, करांजिया – 11.3, सिटी – 9.3, मेहदवनी – 2.5), दमोह (जबेरा – 12.0, बटियागढ़ – 11.0), जबलपुर (सिटी – 11.6, शाहपुरा – 2.3), रीवा (मनगवां – 11.0, रायपुर कर्चुलियान & गुढ़ – 5.0, नईगढ़ी – 1.4), उमरिया (पाली – 10.2, मानपुर – 1.6), शहडोल (बुढ़ार – 8.0, चन्नौड़ी – 1.0), छिंदवाड़ा (तमिया – 6.0, जुन्नारदेव – 3.4), पन्ना (गुनौर – 6.0), नरसिंहपुर (सिटी, गाड़रवारा & गोटेगांव – 3.0), निवाड़ी (ओरछा – 3.0), सिवनी (धनौरा – 2.4), सतना (रघुराजनगर – 0.3),अमरकंटक (65.0), बांधवगढ़ (13.7), ओरछा (3.0), खजुराहो में (3.0) मिमी वर्षा दर्ज की गई .

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement