राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

29 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  ग्वालियर , चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में  कहीं- कही;शहडोल संभाग के जिलों में कुछ कुछ स्थानों पर; भोपाल,नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर; इंदौर, उज्जैनी  संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के आंकड़े ( मि मी में ) – नेपानगर 124.0,  हातोद  92.5, धार 78.0, गंधवानी 65.0, बरघाट 64.3, कि रनापुर 64.2, तिरला 64.0, परसवाड़ा 57.2, खकनार 56.0, पंधाना 55.0, जीरापुर 53.0,गाडरवारा 49.0,  तेन्दु खेड़ा- नरसिंहपुर 48.0, गैरतगंज 45.2, रायसेन 44.8, देवरी-रायसेन 40.0, बड़ौदा 40.0, नलखेड़ा 39.0, रावटी 37.0, अंजड़ 36.8, अरेरा हिल्स  35.2, मोहगांव 35.2, पानसेमल 32.2,मनावर 32.0, उमरबन  31.0, मकसूदनगढ़ 31.0,  महू  30.4, बड़ौद 30.0, नागदा 30.0, छिंदवाड़ा 29.8, उमरेठ 29.4, धरमपुरी  टप्पा 29.0, राघौगढ़ 29.0, राजपुर 28.0, मेघनगर 28.0,  महेश्वर  28.0, गौहरगंज27.8, मलाजखंड 26.2, नटेरन 26.0, लटेरी 25.2, विदिशा  25.0, नारायणगंज 24.3, पीथमपुर 24.0, कुं भराज 24.0, पचमढ़ी 23.0, नबीबाग 22.9, लालबर्रा  22.0, बाजना 22.0, बुरहानपुर 21.6, चांद 21.4,
राणापुर 21.1, ठीकरी  21.0, बि रसा 20.6,  जुन्नारदेव 20.6, बड़वानी 20.0, शमशाबाद 20.0, सीतामऊ 19.4, बदनावर 19.3, राजगढ़ 19.2, आगर 19.0, चाचौड़ा 19.0,  नसरुल्लागंज 19.0, नालछा 18.4,शाहपुरा-जबलपुर 18.1, चि चोली 18.0, उदयपुरा 18.0, बनखेड़ी 17.6, निवाली 17.2, आमला 17.0, निसर पुर 17.0, गोटेगांव 17.0, जावरा 17.0, सैलाना 17.0, नौरोजाबाद 17.0, मोहखेड़ 16.4, थांदला 16.4,सेंधवा  16.1, रामा 16.1, कसरावद 16.0, कयामपुर 16.0, जयतपुर 16.0, मंडला 15.7, झाबुआ 15.4, बैहर 15.3,  जोबट  15.2, सिहोरा  15.1, शाहपुर 15.0, बिछिया  14.8, धनौरा 14.5, चौराई 14.2, बागली14.0, आलोट 14.0,  चन्नौड़ी  14.0, बड़नगर 14.0, इंदौर 13.8, खंडवा 13.0, लांजी 12.4, मुलताई 12.0,  घोड़ाडोंगरी  12.0, कोलार 12.0, खालवा 12.0, बाड़ी 12.0,पि पलोदा 12.0, बाग 11.0, भोपाल 10.6,परासिया  10.4, पेटलावद 10.2, भावगढ़ 10.2, उदयगढ़ 10.0, बालाघाट 10.0, झिरन्या  10.0,  मटीयारी 10.0, धुंधड़का 10.0, देपालपुर 9.5,  सुल्तानपुर 9.4, बैतूल 9.2,  कट्ठीवाड़ा 9.0,  प्रभातपट्टन 9.0  मि मी वर्षा दर्ज़  की  गई। बुरहानपुर जिले में अति वर्षा तथा धार और इंदौर जिले में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 29  अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 22  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 22  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 21 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – वर्तमान में, मानसून  ट्रफ  बीकानेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड़ , संबलपुर, पुरी से होकर पूर्व – दक्षिण – पूर्व  दिशा में  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  विदर्भ  और निकटवर्ती  क्षेत्रों पर मध्य  समुद्र  तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक  ट्रफ   दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तरी  केरल तक, विदर्भ  और निकटवर्ती  क्षेत्रों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा आंतरिक कर्नाटक से होकर मध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी  की ऊं चाई के मध्य विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर , टीकमगढ़ ,निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा,सिवनी,मंडला, बालाघाट, मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements