Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

02 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी – मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के इंदौर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में कई स्थानों पर बारिश हुई। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों में भी अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं शेष जिलों में मौसम सामान्यत: शुष्क रहा।

इस दौरान अधिकतम तापमान नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में 2.4°C से 3.9°C तक गिरा। इंदौर संभाग में यह सामान्य से 3.8°C तक नीचे रहा। न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 2.0°C से 2.3°C तक कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2°C खजुराहो (छतरपुर) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0°C खंडवा में दर्ज किया गया।

बारिश के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)

नीमच 115.0, नरसिंहपुर 104.0, सतना 98.6, बरघाट 94.2, घंसौर 94.0, बड़ौद 91.0, सैलाना 91.0, नर्मदापुरम 85.8, कोलारस 85.0, नागौद 84.0, रावटी 72.0, बुधनी 70.5, धुंधड़का 70.0, डोलरिया 67.0, जावद 67.0, बम्हौरी 64.0, सुहासरा 63.0, सोहागपुर (शहडोल) 62.0, पचमढ़ी 60.0, पिपलोदा 60.0, नसरुल्लागंज 60.0, पोहरी 59.0, छतरपुर 58.4, सोहावल 57.0, मनासा 56.0, बरगी 55.6, बड़ियागढ़ 54.0, जावरा 54.0, कराहल 54.0, जबलपुर 53.6, अजयगढ़ 52.2, बबई/माखनपुर 52.0, अमानगंज 50.6, धनौरा 50.5, खचरौद 50.0, सिलवानी 48.2, मंदसौर 47.0, खजुराहो एयरपोर्ट 44.8, थांदला 43.6, शिवपुरी 41.0, बरेला 40.2, इटारसी 27.8, उमरिया 26.2, विदिशा 18.0, भोपाल 17.9, गुना 20.8 सहित कई अन्य स्थानों पर 15–60 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसमी परिस्थितियां

वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डांगरगंज होते हुए दीघा से पूर्व-दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती म्यांमार तट पर 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इससे अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक फैला है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में 0.9 किमी ऊंचाई पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण ट्रफ में मिल गया है।

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकला, सीधी, रीवा, मऊगंज, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है।

वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी आंधी और वज्रपात के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com