राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर: परमाल सिंह ने बकरी पालन से बनाया खुद को आत्मनिर्भर

09 फरवरी 2026, ग्वालियरग्वालियर: परमाल सिंह ने बकरी पालन से बनाया खुद को आत्मनिर्भर – पढ़े-लिखे युवाओं के लिये सरकारी नौकरी के साथ-साथ सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार देने के लिये मदद दी जाती है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अनेक युवाओं ने न केवल अपना रोजगार स्थापित किया, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है।

ग्वालियर जिले के छोटे से गांव दुरसेंडी के परमाल सिंह ने भी पशुपालन योजना के तहत शासन के सहयोग से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। परमाल का कहना है कि अगर स्वयं को सक्षम करने की इच्छाशक्ति हो तो सरकार की अनेक योजनाएं उसमें सहयोगी का कार्य करती हैं। घाटीगाँव विकासखंड के ग्राम दुरसेंडी के निवासी श्री परमाल सिंह जाटव ने बकरी पालन के लिये पशुपालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने उनका बकरी पालन का ऋण प्रकरण तैयार कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया घाटीगाँव की ब्रांच से 77 हजार 456 रुपए का ऋण स्वीकृत कराया। जिसमें 60 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। परमाल ने 10 बकरी एवं एक बकरे की इकाई स्थापित की। अपनी मेहनत से कार्य करते हुए अपने कार्य को निरंतर बढ़ाया। आज उनके पास 25 बकरियां हैं। उनके सार्थक प्रयास में पशु चिकित्सा विभाग घाटीगाँव के चिकित्सकों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। परमाल जैसे अनेक युवा शासन की योजनाओं से स्वयं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements