Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: किसानों से जुड़ी योजनाओं पर चलेगा विशेष क्रियान्वयन अभियान

25 फरवरी 2026, गुना: गुना : किसानों से जुड़ी योजनाओं पर चलेगा विशेष क्रियान्वयन अभियान – भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने की निर्देश जारी  किए हैं । कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा  किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन (सैचुरेशन) हेतु जिला स्तर पर आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  जारी आदेशानुसार कृषि वर्ष के दौरान किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण सहित अन्य कृषि योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन पीएम किसान पोर्टल/ऐप के माध्यम से किया जाएगा।सभी हितग्राहियों के आधार से बैंक खाते लिंक कराए जाएंगे, ताकि लाभ राशि सीधे खातों में हस्तांतरित हो सके।योजना का लाभ लेने हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य किए जाने के कारण किसानों की फार्मर आईडी बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।अपात्र एवं संदिग्ध हितग्राहियों का चिन्हांकन कर सत्यापन किया जाएगा।फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसानों की यूनिक डिजिटल पहचान तैयार कर सभी कृषि भूमियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के अंतर्गत खेतों पर जाकर फसलों की फोटो लेकर सत्यापन किया जाएगा तथा किसानों द्वारा की गई आपत्तियों का 72 घंटे में निराकरण किया जाएगा।

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। कृषि वर्ष 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासन, विभागीय अमले एवं किसानों के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्य किया  जाए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें