Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ

06 जून 2025, बड़वानी: संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ – कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री आर. एल. जामरे के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रारंभ किए गए हैं। विकासखंड ठीकरी के ग्राम साकड़ में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान का शुभारम्भ किया।

कृषि विभाग के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री भारत सिंह पटेल ने बताया कि शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं के अलावा उन्नत तकनीक, संतुलित खाद, सोयाबीन फसल में मशीनीकारण प्रणाली, प्राकृतिक खेती आदि विषयों पर वैज्ञानिक डॉ. आर. के. वर्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा। शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री जयपाल पटेल सहित क्षेत्र के सरपंच, मण्डल अध्यक्ष, कृषि समिति अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व मंडी संचालक एवं कृषक उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com