राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित – संजय कुशराम

29 फरवरी 2024, मंडला: किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित – संजय कुशराम – पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना भवन में किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 16 वीं  किश्त का हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया।

इस कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष सर्व श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कुमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि देश की उन्नति के लिए किसानों की उन्नति आवश्यक है। वर्तमान सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुख दुख में सरकार उनके साथ है। किसानों के परिश्रम के सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से राशि प्रदान की जाती है जो किसानों के कठिन समय में मददगार साबित होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement