Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’: 10 अप्रैल को जयपुर में होगा कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप

11 अप्रैल 2026, जयपुर: ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’: 10 अप्रैल को जयपुर में होगा कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप – राजस्थान को कृषि एवं एग्रीटेक क्षेत्र में निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के अंतर्गत 10 अप्रैल को जयपुर में कर्टेन रेजर समारोह एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ‘ग्राम–2026’ की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के लोगो, ब्रोशर एवं आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे साथ ही कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

आयोजन की जानकारी देते हुए कृषि एवं उद्यानिकी एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमति मंजू राजपाल ने बताया: “यह आयोजन राज्य में कृषि, पशुपालन, डेयरी, एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं वैल्यू चेन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रस्तुत करने और निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं तथा किसानों के बीच संवाद को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच होगा।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ओरिएंटेशन वर्कशॉप के अंतर्गत विभिन्न विषयगत सत्रों (क्लस्टर्स) के माध्यम से कृषि क्षेत्र के प्रमुख आयामों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सस्टेनेबल खेती, फसल प्रबंधन, पशुपालन एवं डेयरी विकास, एग्री-लॉजिस्टिक्स, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे शामिल रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इन सत्रों में देश की अग्रणी एग्रीटेक कंपनियों, उर्वरक एवं मशीनरी क्षेत्र, डेयरी उद्योग, स्टार्टअप्स तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभव एवं नवाचार साझा किए जाएंगे, जिससे राज्य में आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर प्रबंधन प्रणालियों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026 का आयोजन 23 से 25 मई को जयपुर में किया जाएगा। ‘ग्राम’ में निवेशकों, एग्री-उद्यमियों, एग्रीटेक डेवलपर्स, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और किसानों की भागीदारी अपेक्षित है। इसकी पूर्व तैयारियों के क्रम में देश के विभिन्न शहरों में रोडशो आयोजित होंगे। ये रोडशो जयपुर सहित 17 अप्रैल को दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, 6 मई को हैदराबाद तथा 8 मई को पुणे में आयोजित होंगे। ग्राम-2026 में देश एवं विदेश की कृषि एवं एग्रीटेक से जुड़ी हुई 100 से अधिक कंपनियों तथा साउथ एशिया, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के कई सारे साझेदार देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture