राज्य कृषि समाचार (State News)

गाँधी जी की म.प्र. यात्रा की स्मृतियों की ‘संवाद वीथिका’ लोकार्पित

भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, श्रम मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री जयवद्र्धन सिंह ने जनसम्पर्क संचालनालय परिसर में गाँधी जी की मध्यप्रदेश यात्रा की स्मृतियों की ‘संवाद वीथिका’ का लोकार्पण किया। इसमें गाँधी जी की प्रदेश के 22 स्थानों की यात्राओं को उनके संदेश के साथ दर्शाया गया है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा इसी प्रकार की प्रदर्शनी गाँधी जी की यात्रा के स्थानों से संबंधित 13 जिलों में भी लगायी गयी है। लोकार्पण के अवसर पर प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री संजय शुक्ला, आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि, अपर संचालक डॉ. एच.एल. चौधरी भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement