Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावितों 11 करोड़ से अधिक की राहत राशि मिली

01 सितम्बर 2022, भोपाल: विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावितों 11 करोड़ से अधिक की राहत राशि मिली – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से घर, घरेलू सामान, फसल और पशुओं की बहुत हानि हुई है। हमारी पहली प्राथमिकता नुकसान की भरपाई करना है। राज्य सरकार संकट के समय प्रदेशवासियों के साथ है। जिलों के प्रभारी मंत्री राहत के लिए सर्वे की मॉनिटरिंग करें। राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दल से क्षति का आकलन कराया जाए। इस प्रक्रिया में नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को भी विश्वास में ले। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। सर्वे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर सूची चस्पा की जाए और सूची में उल्लेखित नाम ग्रामवासियों को पढ़ कर सुनाये जाये, यदि कोई व्यक्ति आपत्ति करता है तो उसकी आपत्ति को सुना जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल्द से जल्द राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व बाढ़ से प्रदेश में हुए नुकसान, जारी राहत कार्यों और राहत राशि वितरण पर चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव उपस्थित थे। सभी संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

महत्वपूर्ण खबर: भारत से होगा पाकिस्तान को टमाटर और प्याज निर्यात

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले के 534 गाँवों के 14 हजार 419 लाभार्थियों को 11 करोड़ 3 लाख 15 हजार रूपए की राहत राशि सिंगल क्लिक से उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिला प्रशासन द्वारा क्षति के सर्वे की त्वरित कार्यवाही कर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रशंसा की। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )