नर्मदापुरम जिले में नरवाई जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर
19 मार्च 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले में नरवाई जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर – जिले में नरवाई जलाने के मामले के अंतर्गत अनुविभाग सिवनी मालवा की तहसील शिवपुर अंतर्गत ग्राम भिलड़िया निवासी श्री शिवकुमार यादव की शिकायत पर समीपस्थ भूमि स्वामी मोर सिंह कुशवाह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिवकुमार यादव के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी, इसी दौरान नजदीकी खेत के मालिक मोर सिंह कुशवाह द्वारा नरवाई में आग लगा दी गई। आग तेजी से फैलते हुए उनके खेत तक पहुंच गई, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर टैंकरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में उप जिला दंडाधिकारी श्री अनिल जैन द्वारा मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग भोपाल एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के तहत Air (Prevention and Control of Pollution Act, 1981) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि वे नरवाई नहीं जलाएं और उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन करें। नरवाई जलाने से जहां पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, वहीं जनहानि, पशुहानि तथा संपत्ति को नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

