राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी किसान एप से किसान कर सकेंगे फसल स्व घोषणा

9 जुलाई 2022, इंदौर: एमपी किसान एप से किसान कर सकेंगे फसल स्व घोषणा – सेटेलाईट इमेज/एआई डाटा आधारित गिरदावरी कार्य में फसल की खसरा नंबरवार जानकारी  एमपी एसई डी सी द्वारा 31 जुलाई 2022 तक उपलब्ध कराई जायेगी। सेटेलाईट इमेज/एआई के आधार पर एप के माध्यम से गिरदावरी की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि एमपी किसान एप फसल स्व घोषणा की जानकारी दर्ज करने हेतु उपलब्ध है, इसके माध्यम से  किसान स्वयं खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीक अनुसार दर्ज कर सकेंगे। इसकी समय सीमा 15 अगस्त 2022 नियत की गई है। सेटेलाईट इमेज/एआई के आधार पर की गई गिरदावरी एवं एमपी किसान एप के माध्यम से दर्ज जानकारी समान होने पर सीधे सर्वर पर अद्यतन होगी। यदि किसान द्वारा दर्ज जानकारी एवं सेटेलाईट इमेज/एआई के आधार पर की गई गिरदावरी में कोई विसंगति होगी तो उन सर्वे नम्बर की जानकारी ग्राउंड टूथिंग हेतु पटवारी को सारा एप में उपलब्ध कराई जायेगी।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि ग्राउंड टूथिंग हेतु पटवारियों को प्रदत्त सर्वे नंबर एवं किसान द्वारा गिरदावरी से शेष सर्वे नंबर की गिरदावरी पटवारियों द्वारा जियो फेंस तकनीक के आधार पर पूर्ण की जायेगी। पटवारियों द्वारा गिरदावरी पूर्ण करने हेतु समय सीमा 31 अगस्त 2022 तक रहेगी। मौसम खरीफ के लिए किसानों द्वारा फसल गिरदावरी के संबंध में आपत्ति की जानकारी दर्ज करने हेतु समय-सीमा 5 सितम्बर 2022 तक रहेगी। मौसम खरीफ हेतु 10 सितम्बर 2022 तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार / नायब तहसीलदार द्वारा सारा पोर्टल के माध्यम से एवं प्राप्त आपत्ति की लोकेशन तथा फसल के फोटो का अवलोकन कर आवश्यक जांच उपरांत किया जा सकेगा। मौसम खरीफ हेतु नियत तिथि 10 सितम्बर 2022 उपरांत कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा एवं डाटा लॉक हो जायेगा।  

महत्वपूर्ण खबर: भारी बारिश में सोयाबीन किसान क्या करें

Advertisement8
Advertisement

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement