राज्य कृषि समाचार (State News)

लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए किसानों ने लिया संकल्प

जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

( राजीव कुशवाह, नागझिरी ) 

7 सितम्बर 2021, नागझिरी ।  लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए किसानों ने लिया संकल्प – भारतीय किसान संघ (भाकिसं ) खरगोन की जिला कार्यकारिणी का गठन गत दिनों प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में नावघाट खेड़ी में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से श्री सदाशिव पाटीदार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि भाकिसं गत तीन दशकों से किसानों के हित में शासन /प्रशासन से संघर्ष कर न्याय दिलाता रहा है।

इस मौके पर उपस्थित किसानों ने नर्मदा के तट पर हाथ में नर्मदा का जल लेकर किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिलने तक धरना एवं विरोध प्रदर्शन का संकल्प लिया गया। स्मरण रहे कि 8  सितंबर से भाकिसं के आह्वान पर खरगोन इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। निवृत्तमान जिला अध्यक्ष श्री श्यासिंह पंवार ने कृषक जगत को बताया कि संघ के सभी पदाधिकारी सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। जब तक कृषि , लाभ का धंधा नहीं बन जाती , तब तक किसान संघ के साथियों का संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement