Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ मौसम के लिए उर्वरकों का भंडारण करें किसान

03 मई 2025, बालाघाट: खरीफ मौसम के लिए उर्वरकों का भंडारण करें किसान – उप संचालक कृषि  के निर्देशानुसार जिले में आगामी खरीफ 2025 के लिए वर्तमान में पर्याप्त  मात्रा में खाद का भंडार किया गया है ,  जिसमें  यूरिया 9278.36,डीएपी 769.400,20.20.0.13-8032.064 व सिंगल सुपर फास्फेट 5571.278  मीट्रिक   टन का भंडारण है। यह भंडारण जिले के प्रत्येक समिति,डबललॉक व निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध है।

शासन के अनुसार खरीफ 2025 के लिए किसानों को  लगभग यूरिया 26000,डीएपी -20000,20.20.0.13-15000,एसएसपी -10000,पोटाश-500 की आवश्यकता है। भंडारण केंद्रों से समितियां के द्वारा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद्य उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

इसलिए किसानों से अपील की जा रही है कि वे समितियों में उपलब्ध  खाद को 15 मई तक अपने घरों में क्रेडिट करवा लें ताकि जून -जुलाई में होने वाली भीड़भाड़ जैसी परेशानियों से बचा जा सके। समितियों में भंडार गृह खाली होते रहेंगे तो आगामी आवश्यक  खाद  तुरंत मंगवाई जा सकेगी जिससे  खाद की पर्याप्त मात्रा में निरंतरता बनी रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com