राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान आम की फसल में फूल आने की अवस्था में करें फसल प्रभात का छिड़काव, पैदावार होगी दोगुनी

07 फरवरी 2026, भोपाल: किसान आम की फसल में फूल आने की अवस्था में करें फसल प्रभात का छिड़काव, पैदावार होगी दोगुनी – कृषकगण आम की फसल पर फसल प्रभात मिश्रण का छिड़काव कर पैदावार बढ़ा सकते हैं। यह फसल प्रभात केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ द्वारा तैयार किया गया है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार सिंह बताते है कि, फसल प्रभात में सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे- जस्ता बोरॉन, मैग्नीशियम, तांबा, लोहा और हयूमिक एसिड का प्रयोग संतुलित मिश्रण है, फसल प्रभात का प्रयोग करने से पौधे का विकास, फल और पैदावार में बढ़ोतरी होती है। 

यह पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करता है, फलों की गुणवत्ता में सुधार एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करने में सहायक है। फसल प्रभात मिश्रण का छिड़काव के रूप में 5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर आम की फसल पर फूल आने की अवस्था में दो से तीन बार 10 दिन के अंतराल पर छिड़काव किया जा सकता है, फिर इसको मिट्टी में भी चार से पांच किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से भी प्रयोग किया जा सकता है।

 फसल प्रभात कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आम की फसल पर प्रयोग करने के लिए किसानों को निःशुल्क दिया जाएगा। फसल प्रभात प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर- 93594-26101 एवं 62612-36126 पर संपर्क कर सकते हैं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements