Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान, खेत के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें– विधायक श्री आशीष शर्मा

05 जून 2025, देवास: किसान, खेत के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें– विधायक श्री आशीष शर्मा –  जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 12 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत खातेगांव विधानसभा के ग्राम किलोदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देते हुए किसानों से आह्वान किया कि हमारे खेत की मिट्टी रासायनिक उर्वरकों का एवं कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग करने से लगातार जहरीली होती जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है  कि  किसान , अपनी खेती के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें, जिससे की मिट्टी में स्वास्थ्य सुधार हो सकेगा साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा एवं किसान खेती में लगने वाली लागत भी कम हो सकेगी।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर श्री के. एस. भार्गव ने किसानों से मिट्टी की जांच उपरांत मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने खरीफ में बोई जाने वाली सोयाबीन मक्का आदि की विभिन्न उन्नतशील प्रजातियों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया एवं सोयाबीन को कम पानी में एवं अधिक पानी में की स्थिति में किस तरीके से बचाया जा सके इस संबंध में जानकारी दी। कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com