राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में कम लागत में किसान लगा सकते है सरकारी ट्यूबवेल  

23 मार्च 2026, भोपाल: यूपी में कम लागत में किसान लगा सकते है सरकारी ट्यूबवेल – यूपी में  मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना जिसके तहत किसान कम लागत में अपने खेतों में आसानी से  सरकारी ट्यूबवेल लगवा सकते हैं और सिंचाई की परेशानी से बाहर निकल खेती से बढ़िया उत्पादन पा सकते हैं

यूपी सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की ताकि राज्य में सिंचाई की परेशानी से जुझ रहे किसान इसकी मदद से खेती को और भी बेहतर तरीकों से करें और साथ ही फसल को समय पर बाजार में बेच अच्छा मुनाफा कमा सकें.

इसके अलावा, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार नलकूप बोरिंग के लिए 50% से अधिक या ₹1.53 लाख तक की सब्सिडी प्रदान करेंगी, जिसकी मदद से किसान कम खर्च में अपने खेतों में सरकारी ट्यूबवेल लगवा कर सिंचाई की परेशानी से राहत पा सकते हैं.

अगर आप भी इस सरकारी योजना लाभ उठाना चाहते हैं  तो आपके पास करीबन  12 बीघा या उससे अधिक कृषि भूमि होनी अनिवार्य है तभी आप इस योजना में पात्र होंगे. साथ ही इस स्कीम के तहत किसानों को  पहले विभाग में बतौर 60 हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी. इसके बाद सरकार की ओर से अनुदान प्रदान किया जाएगा.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements