राजस्थान में किसानों को फ्री में मिलेंगे मक्का और बाजरा के बीज
17 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान में किसानों को फ्री में मिलेंगे मक्का और बाजरा के बीज – जी हां ! राजस्थान में जो किसान मक्का और बाजरा का उत्पादन करते है उन्हें वहां की सरकार द्वारा फ्री में ही बीज उपलब्ध कराएगी। दरअसल राज्य सरकार मक्का और बाजारा का उत्पादन बढ़ाना चाहती है इसलिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए फ्री और अनुदानित बीज उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा में बताया कि मक्का उपज वाले क्षेत्रों में किसानों को बीज मिनिकिट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, पाली, सिरोही और बारां जिलों के जनजातीय किसानों को 8,26,219 मक्का बीज मिनिकिट वितरित किए गए। इसके अलावा इन जिलों के गैर-जनजातीय किसानों को 2,26,643 मिनिकिट दिए गए। इस तरह जनजाति क्षेत्र में कुल 10,52,862 मक्का बीज मिनिकिट मुफ्त बांटे गए। कृषि मंत्री ने बताया कि इसके अलावा अजमेर, ब्यावर, बूंदी, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों के किसानों को भी 96,882 मक्का बीज मिनिकिट मुफ्त दिए गए। कृषि मंत्री के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति व सहरिया क्षेत्र वाले जिलों डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, पाली, सिरोही एवं बारां के अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत सम्मिलित क्षेत्र के 8 लाख 50 हजार जनजाति कृषकों को 85 करोड़ रुपए का व्यय किया जाकर निःशुल्क संकर मक्का बीज मिनिकिट उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में राज्य में मक्का फसल के लिये चयनित जिलों बारां, झालावाड़, बांसवाडा, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमंद में मक्का फसल के 500 क्विंटल प्रमाणित बीज का अनुदानित दर पर वितरण करने तथा 4 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का फसल प्रदर्शनी के आयोजन के लिए निःशुल्क बीज का वितरण किये जाने के संबंध में कार्य-योजना भारत सरकार को भिजवा दी गयी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

