मैहर में पुष्प बाजार मंडी से मिली किसानों को सुविधा
14 फरवरी 2026, मैहर: मैहर में पुष्प बाजार मंडी से मिली किसानों को सुविधा – मैहर जिले में मां शारदा देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में शहर के आस-पास और जिले के फूलों की खेती करने वाले किसानों को बाजार उपलब्ध कराया गया है।
कलेक्टर मैहर रानी बाटड़ के नवाचार के तहत जिले में पुष्प खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनकी उपज को बेचने के लिए स्थानीय बाजार भी उपलब्ध कराया गया है।
मैहर जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने किसानों की सुविधा के लिए उपज मंडी मैहर में प्रत्येक बुधवार जैविक खाद और प्राकृतिक रूप से उगाए हुए अनाज, फल, सब्जी के विक्रय के लिए बाजार लगता है ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

