राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

22 अक्टूबर 2025, खरगोन: किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित –  मप्र शासन की मंशानुसार जिले में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन हेतु उपयोगी यंत्रों जैसे मल्चर तथा श्रेडर का किसानों के मध्य प्रचार-प्रसार किया जाकर इनके उपयोग के बारे में कृषकों को जागरूक किया जा रहा है।

 किसानों को समझाइश दी जा रही है कि वे फसल अवशेषों को न  जलाएं  बल्कि इन यंत्रों का उपयोग करके उन्हें मिट्टी में ही मिला दें, जिससे मिट्टी में (1) कार्बनिक तत्वों की वृद्धि होती है, (2) लाभदायी सूक्ष्म जीवों की संख्या में वृद्धि होती है, (3) मृदा कड़क होने से बच जाती है जिससे जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही फसल अवशेषों को न जलाने से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलती है।              

Advertisement
Advertisement

कृषक श्री सतनाम पंढरी, ग्राम बरूड़ विकासखंड खरगोन तथा ग्राम गंधावड़ के कृषक श्री महेन्द्र पाटीदार के खेत में मल्चर मशीन चलाकर मक्के की कड़बी (फसल अवशेषों) को पीसकर वहीं खेत में मिला दिया गया, जिसे  वहां  उपस्थित कृषकों द्वारा देखा गया। कृषकों द्वारा बताया गया कि इस मशीन का उपयोग करने से उन्हें खेत में आग लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement