भिंड में नेचुरल फार्मिंग पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
18 फरवरी 2026, भिंड: भिंड में नेचुरल फार्मिंग पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – गत दिनों आत्मा योजना अंतर्गत नेचुरल फार्मिंग पर आधारित जिले के अंदर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जमुहा में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को प्राकृतिक खेती में पौधों के लिए आवश्यक खाद एवं बीज शोधन कीट नियंत्रण की जैविक विधियां तथा बनाए जाने वाले जैविक खाद का प्रति हैक्टेयर उपयोग की दर इत्यादि को विस्तार से बताया गया। तथा पंजीकृत जैविक खेती कृषकों के यहां स्वयं उत्पादित जैविक खाद से फसल प्रदर्शनों से लाभ पर परिचर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लहार से डॉ. बी.पी.एस. रघुवंशी नोडल प्राकृतिक कृषि, श्री अखिलेश शाक्य एसएडीओ कृषि, श्री विकास पटेल, श्री अनूप कुमार, श्री विष्णु शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी इत्यादि वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

