Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सत्राटी में कृषक प्रशिक्षण आयोजित

31 अगस्त 2022, इंदौर: सत्राटी में कृषक प्रशिक्षण आयोजित – आत्मा योजना अंतर्गत खरगोन जिले के कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र , सत्राटी में गत दिनों कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें विकासखंड महेश्वर,कसरावद एवं बड़वाह के प्राकृतिक कृषि में पंजीकृत किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्राकृतिक कृषि पर कृषकों के मध्य परिचर्चा भी आयोजित की गई और अनुभवी कृषकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।

प्रशिक्षण में उपस्थित कसरावद खुर्द के प्रगतिशील कृषक श्री महेंद्र मंडलोई ने कृषक जगत को बताया कि इस प्रशिक्षण में संस्थान के प्राचार्य एवं पूर्व परियोजना संचालक आत्मा श्री एम.एल वास्कले , सहायक संचालकद्वय श्री कनाश , श्री चुन्नीलाल डाबर,प्राकृतिक कृषि के विशेषज्ञ श्री संतोष पाटीदार के अलावा प्रगतिशील तथा जैविक प्रमाणीकरण संस्थाओं में पंजीकृत कृषक श्री धर्मेन्द्र सुरेंद्रसिंह मंडलोई,श्री कैलाश भगवान पाटीदार भुदरी, श्री भगवान लक्ष्मण राव सालुंके बड़वी विशेष रूप उपस्थित थे। इन सभी ने किसानों को प्राकृतिक कृषि की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए नए ट्रांसफार्मर मात्र दो घंटे में होंगे उपलब्ध

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्राकृतिक कृषि पर किसानों के बीच हुई परिचर्चा में जैविक खेती के प्रगतिशील किसानों ने उपस्थित किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर कृषकों का मार्गदर्शन किया एवं प्राकृतिक कृषि की महत्ता बताई। प्रशिक्षण के पश्चात किसानों को प्रायोगिक रूप में जीवामृत बनाकर बताया गया । इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में आत्मा परियोजना खरगोन के विकासखंड कसरावद, महेश्वर और बड़वाह के अधिकारी श्री सुनील बर्फा ,श्री गणेश पाटीदार ,श्री मनीष पाटीदार और श्री अविनाश चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )