Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन उपार्जन हेतु निवाड़ी जिले में 3 पंजीयन केन्द्र निर्धारित

03 अक्टूबर 2024, निवाड़ी: सोयाबीन उपार्जन हेतु निवाड़ी जिले में 3 पंजीयन केन्द्र निर्धारित – म०प्र० शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार निवाडी़ जिला अन्तर्गत भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में सोयाबीन का उपार्जन किये जाने हेतु किसानों का पंजीयन 20 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित किया गया है।

खरीफ वर्ष 2024 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन हेतु जिले में उपरोक्तानुसार कुल-3 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। तदनुसार तहसील निवाड़ी में ओरछा विपणन सह0 समिति मर्या0 निवाड़ी, पृथ्वीपुर में रामराजा विपणन सह0 समिति पृथ्वीपुर एवं ओरछा में प्रा0 कृषि साख0 सह0 समिति ओरछा पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

उक्त पंजीयन केंद्रों से संबंधित समिति शासन के निर्देशानुसार भौतिक एवं मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ पंजीयन कार्य सम्पादित किया जायेगा। संलग्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में किसानों के पंजीयन करना सुनिश्चित किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com