राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले में कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस आयोजित

15 फरवरी 2026, शिवपुरीशिवपुरी जिले में कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस आयोजित – दलहन आत्मनिर्भरता अभियान के तहत दलहन क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम अंतर्गत मसूर की उन्नत प्रजाति कोटा मसूर-4 एवं सह-उत्पादन तकनीक पर आधारित कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन गत दिनों ग्राम पाली, विकासखंड कोलारस में किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वैज्ञानिकों एवं सृजन संस्था के समन्वय से 50 से अधिक कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक उत्पादन तकनीकों एवं बेहतर फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उन्नत प्रजातियों के बीज प्रतिस्थापन दर में वृद्धि करना तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रभावी हस्तांतरण सुनिश्चित करना है, जिससे किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements