चिया की खेती से मालामाल हुआ किसान! सिर्फ 10 हजार की लागत में कमाए 1.50 लाख रुपए , जानिए कैसे
22 सितंबर 2026, भोपाल: चिया की खेती से मालामाल हुआ किसान! सिर्फ 10 हजार की लागत में कमाए 1.50 लाख रुपए , जानिए कैसे – गेहूं की पारंपरिक खेती करने वाले किसान तीरथ उइके ने चिया की खेती अपनाकर बेहतर मुनाफा कमाया। मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड के ग्राम बम्हनी निवासी तीरथ ने रबी सीजन 2025-26 में पहली बार 2 एकड़ में चिया की फसल लगाई। इसमें करीब 10 हजार रुपए की लागत आई और उन्हें लगभग 1.50 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। अच्छे परिणाम मिलने के बाद उन्होंने खरीफ 2026 में करीब 4 एकड़ में चिया की खेती की है।
आत्मा योजना से मिली नई फसल अपनाने की प्रेरणा
तीरथ उइके ने बताया कि आत्मा योजना के तहत आरकेवीवाई फसल प्रदर्शन और तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें नई फसल के रूप में चिया की खेती करने का अवसर मिला। जिस खेत में पहले गेहूं की खेती की जाती थी, उसी में चिया की फसल से उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिला। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली जानकारी और मार्गदर्शन किसानों को नई फसलों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने अन्य किसानों से भी बाजार की मांग और तकनीकी सलाह के अनुसार लाभकारी फसलों को अपनाने की अपील की।
किसानों को दिया जा रहा तकनीकी मार्गदर्शन
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अंतर्गत आत्मा के माध्यम से नई और लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में आत्मा कृषि विभाग की उप परियोजना संचालक अंजू कोडापे और सहायक तकनीकी प्रबंधक मोहित गोलहानी के मार्गदर्शन में किसानों को चिया सहित अन्य औषधीय और लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। तीरथ उइके की सफलता की कहानी बताती है कि योजनाओं, फसल प्रदर्शन और तकनीकी मार्गदर्शन के जरिए किसान नई फसलों को अपनाकर खेती में बेहतर आर्थिक लाभ की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


