राज्य कृषि समाचार (State News)

SBI की नकली शाखा का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ठगों को किया गिरफ्तार!

04 अक्टूबर 2024, सक्ती: SBI की नकली शाखा का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ठगों को किया गिरफ्तार! – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नकली शाखा चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी शाखा मलखारौदा थाना क्षेत्र के छपरा गाँव में संचालित हो रही थी। सक्ती की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फर्जी शाखा का संचालन एक किराए की दुकान से किया जा रहा था, जहां SBI के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जिससे लोग धोखे में आ गए।

पुलिस के अनुसार, यह नकली शाखा 18 सितंबर को चालू की गई थी और इसमें पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब इस संदिग्ध शाखा की सूचना SBI के कोरबा क्षेत्रीय मुख्यालय को मिली, तो उन्होंने जांच की और शाखा को पूरी तरह फर्जी पाया। इसके बाद पुलिस ने 27 सितंबर को छापा मारकर शाखा से कम्प्यूटर और अन्य सामान जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इस नकली शाखा के कर्मचारियों की भर्ती इंटरव्यू के माध्यम से की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक व्यक्ति खुद को शाखा प्रबंधक बताता था और पूरे धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जी शाखा में कितने लोगों ने खाते खोले और उन्हें कितना नुकसान हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement