शिवपुरी जिले में मूंग की जगह उड़द फसल को बढ़ावा देने के प्रयास
16 फरवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी जिले में मूंग की जगह उड़द फसल को बढ़ावा देने के प्रयास – जिले के उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करौरिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुनीत राठौर तथा डॉ. एम.के. भार्गव द्वारा शिवपुरी विकासखंड के ग्राम पिपरसमां, ठेह, टोंगरा, सोहारा, महेदावली एवं कुशियारा में कृषक सभाएं आयोजित की गई ।
सभाओं में उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों को नरवाई प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी गई तथा स्ट्रा रीपर कृषि यंत्र से गेहूं फसल की कटाई के बाद शेष नरवाई से भूसा तैयार करने की विधि समझाई गई। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को सलाह दी कि वे ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं, जिससे बेहतर उत्पादन एवं आय में वृद्धि संभव हो सके। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त दल द्वारा कृषकों की फसलों का निरीक्षण भी किया गया तथा पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर कृषक रामस्वरूप धाकड़, विजय सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, जानकी धाकड़ सहित लगभग 250 कृषक उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप रावत एवं कृषि विस्तार अधिकारी बृजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

