Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: मध्यप्रदेश में मंत्रि-परिषद समिति का गठन

25 सितम्बर 2024, भोपाल: ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: मध्यप्रदेश में मंत्रि-परिषद समिति का गठन – मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उत्पादन में रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया है।

इस समिति में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल होंगे।

समिति का उद्देश्य किसानों के बीच प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण अनुकूल कृषि को प्रोत्साहन देना है। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com