धान में लीफ ब्लास्ट व नेक ब्लास्ट समस्या का प्रभावी समाधान – KRI-PIC
26 अगस्त 2026, इंदौर: धान में लीफ ब्लास्ट व नेक ब्लास्ट समस्या का प्रभावी समाधान – KRI-PIC– मध्य प्रदेश में धान की फसल इस समय महत्वपूर्ण अवस्था में है। बढ़ती नमी और अनुकूल मौसम के कारण कई क्षेत्रों में ब्लास्ट रोग , विशेष रूप से लीफ ब्लास्ट और नेक ब्लास्ट, का खतरा बढ़ने की आशंका है । ऐसे में देश की प्रतिष्ठित कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा.लि का उत्पाद KRI-PIC लीफ ब्लास्ट व नेक ब्लास्ट की समस्या का प्रभावी समाधान है।
कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा.लि. के कृषि विशेषज्ञ श्री गौरव राज सिंह ने बताया कि धान फसल में लीफ ब्लास्ट और नेक ब्लास्ट के रोग की पहचान एवं उचित प्रबंधन जरूरी है । इसका समय पर नियंत्रण नहीं होने से इसका सीधा असर पौधों की पत्तियों, बालियों और दानों के भराव पर पड़ सकता है। धान में ब्लास्ट रोग की पहचान शुरुआती अवस्था में कर लेना बेहद जरूरी है। पत्तियों पर लक्षण दिखाई देने लगे तो किसानों को तत्काल फसल का निरीक्षण कर उचित फफूंदनाशी का प्रयोग करना चाहिए। वहीं बालियां निकलने के आसपास नेक ब्लास्ट का खतरा विशेष रूप से बढ़ जाता है। ऐसे में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
KRI-PIC एक प्रभावी विकल्प – श्री सिंह ने बताया कि धान में लीफ ब्लास्ट और नेक ब्लास्ट दोनों के प्रबंधन के लिए KRI-PIC एक प्रभावी विकल्प है। इसमें Picoxystrobin 6.78% + Tricyclazole 20.33% SC का संयोजन है, जो दो अलग-अलग कार्यप्रणालियों के माध्यम से रोग नियंत्रण में मदद करता है। KRI-PIC में सिस्टेमिक एवं ट्रांस्लामीनार एक्शन होने के कारण यह पौधे में बीमारियों से बेहतर बचाव प्रदान करता है। इसलिए इस डुअल-एक्शन फफूंदनाशी उत्पाद का प्रमुख फोकस धान में लीफ ब्लास्ट एवं नेक ब्लास्ट के प्रबंधन पर रखा गया है।
किसानों के लिए सलाह – विशेषज्ञ के अनुसार किसानों को धान के खेतों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए । पत्तियों पर ब्लास्ट के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार करें। बालियां निकलने की अवस्था में नेक ब्लास्ट के जोखिम पर विशेष ध्यान दें तथा अनुशंसित फफूंदनाशी का सही समय एवं सही मात्रा में प्रयोग करें। किसानों को रोग की स्थिति, फसल की अवस्था और स्थानीय अनुशंसाओं के अनुसार निर्धारित मात्रा और उपयोग की विधि अनुसार समय पर छिड़काव करना चाहिए। उत्पाद के पंजीकृत लेबल एवं लीफलेट में बताए नियमों का पालन करना चाहिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

