राज्य कृषि समाचार (State News)

 ई-टोकन पोर्टल को किया गया अपडेट

02 नवंबर 2025, जबलपुर: ई-टोकन पोर्टल को किया गया अपडेट – जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू हुई उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था “ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली” से किसानों की सुविधा के लिहाज से पोर्टल को अपडेट कर इसमें कई नये ऑप्शन शामिल किये गये हैं। नये ऑप्शन शामिल होने से किसानों के सामने ई-टोकन जनरेट करने में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी तथा उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में आसानी होगी।

Advertisement1
Advertisement

उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि यदि किसी किसान की भूमि पोर्टल पर एग्रीस्टेक से नहीं दिख रही है तो इसके लिए “भू-अभिलेख जोड़े” लिंक पर जाकर कृषक द्वारा स्वयं खसरा जोडा जा सकता है, जिसका अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा किया जायेगा और सत्यापन के बाद किसान उर्वरक प्राप्त करने के लिये ई-टोकन जरनेट कर सकेंगे। उप संचालक कृषि के मुताबिक सिकमी, ट्रस्ट एवं पट्टाधारी किसानों द्वारा भी खसरा जोडकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से दस्तावेज के सत्यापन उपरांत ई-टोकन जनरेट कर सकते हैं। इसके लिये अनुविभगीय अधिकारी राजस्व की लॉगिन आईडी बनाकर भूमि सत्यापन का ऑप्शन प्रदान किया गया है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा पोर्टल पर सहकारी समिति के ऑप्शन में त्रुटिवश “यस” या “नो” कर दिया गया था। इसके लिए भी किसान की रजिस्टेशन में प्रोफाइल अनब्लॉक का ऑप्शन प्रदान किया गया है। किसान अब इस ऑप्शन से अपनी प्रोफाइल को अनब्लॉक कर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। इसी प्रकार यदि किसी किसान द्वारा गलत रिटेलर सिलेक्ट कर टोकन बुक कर लिया गया है अथवा टोकन की डेट निकल चुकी है। किसानों की इस कठिनाई के निराकरण के लिये पोर्टल पर उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की आईडी में टोकन कैंसिल किए जाने की सुविधा प्रदान की गयी है। इस सुविधा से किसान डबल लॉक केन्द्र, सहकारी समिति या कृषि विभाग में संपर्क कर अपना आधार नंबर देकर टोकन कैंसिल करा सकते हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि ई-टोकन जनरेट करने के बाद यदि कोई किसान निर्धारित समयावधि में उर्वरक नहीं ले पाया है और तारीख निकल गई है, तब वह अपने आधार से लॉगिन कर दोबारा टोकन जनरेट कर उर्वरक का उठाव कर सकता है। इसी प्रकार यदि गणना अनुसार उर्वरक की कुछ मात्रा का उठाव कर लिया गया है तो उस स्थिति में शेष बची मात्रा के लिए अब दोबारा टोकन जनरेट किया जा सकता है। उप संचालक डॉ निगम ने बताया कि ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर अब किसानों को सिंगल उर्वरक सिलेक्शन क्रय करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है।  कृषक एक उर्वरक का चयन कर पात्रता अनुसार उर्वरक क्रय कर सकता है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement