राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में जैविक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में ज्यादा लाभ के टिप्स बताए

30 मार्च 2026, खरगोन: खरगोन में जैविक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में ज्यादा लाभ के टिप्स बताए – परंपरागत कृषि विकास योजना (पी.के.व्ही.वाय.) के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 मार्च 2026 को नक्षत्र होटल एवं रिसोर्ट, सनावद रोड, खरगोन में किया गया। कार्यशाला में योजना से जुड़े समूहों के कृषक, आगाँ खॉ ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं मैदानी अमला सहित कुल 276 कृषकों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यशाला में उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत द्वारा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत जिले में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में 2500 किसान परंपरागत रूप से जैविक खेती कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर. के. सिंह ने परंपरागत खेती के घटकों के पालन पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जैविक खेती में उपयोग होने वाले इनपुट किसान स्वयं तैयार करें, ताकि लागत कम हो और लाभ अधिक मिले। वहीं डॉ. अनिता शुक्ला ने खेती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। पी.एस. बार्चे द्वारा परंपरागत खेती के लिए जैविक बीजों पर किसानों से संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कमलेश पंचोले, प्रतिनिधि आगाँ खॉ ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) द्वारा वित्तीय वर्ष में योजना के अंतर्गत की गई गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया गया।

कार्यशाला के समापन पर सहायक संचालक कृषि श्री रामेश्वर चौहान द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, कृषकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements