Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना में जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक सेमिनार संपन्न

08 मार्च 2024, सतना: सतना में जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक सेमिनार संपन्न – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सतना  द्वारा दो दिवसीय कृषक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सेमीनार में  जिले भर के लगभग 400 किसान उपस्थित हुए।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक श्री आर. एस. नेगी द्वारा कृषकों को टमाटर की खेती वैज्ञानिक तरीके से कैसे करे एवं टमाटर के प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार कर अधिक से अधिक मुनाफा कैसे कमाया जा सकता है, के बारे में बताया गया। उपस्थित वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक तकनीकी के साथ-साथ फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों के साथ-साथ जल प्रबंधन की तकनीक को कृषकों को बताया गया एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।

उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक उद्यान सतना श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। वर्तमान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, एवं ड्रिप सिंचाई की सामग्री विभाग से अनुदान में प्राप्त करने के लिए आफलाइन आवेदन कर  योजना का लाभ ले सकते हैं । इस मौके पर पूर्व विधायक श्री रामप्रताप सिंह, डीन ए.के.एस यूनिवर्सिटी डॉ. एस.एस तोमर, वैज्ञानिक ग्रामोदय विश्वविद्यालय श्री एस. एस. सिंह, सहायक संचालक उद्यान रेवरा फार्म श्री अनिल सिंह, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी  श्री बी. एस. सेंगर उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)